हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। सीएसएन पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बैडमिंटन, खो-खो एवं ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बैडमिंटन सिंगल बालक वर्ग में 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में शरद वसंत ने अक्षय सिंह को 15-6 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। डबल्स वर्ग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बसंत और अक्षय सिंह की जोड़ी ने विनायक त्रिपाठी व प्रतीक कुमार को 18-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो बालक वर्ग में 10 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल में अम्बिका बक्स इंटर कॉलेज पडरंवा की टीम ने सीएसएन कॉलेज को 17-8 से हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। इसमें वैशाली ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.