नैनीताल, फरवरी 18 -- बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लूडो, कैरम और शतरंज जैसी इनडोर प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सीमा कुमार ने कहा, कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से आत्मविश्वास बढ़ता है और टीम भावना का विकास होता है। रमेश छातिवाल, दीपक चंद्र, रमेश तिवारी, राजेंद्र जोशी समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। आईसीटीसीएम की बालिकाओं की भी सहभागिता रही। अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...