गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। मैप्सको कासा बेला सोसाइटी में शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन टेबल टेनिस मुकाबलों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का समापन 5 अप्रैल को शाम 6 बजे होगा। इस अवसर पर नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। सोसाइटी प्रधान राजेश कुमार मित्तल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य खेलो इंडिया, बढ़ेगा इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना और बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। पहले दिन टेबल टेनिस के अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.