खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल, ऊर्जानगर में हैंडबॉल समर कैंप शुरू
गोड्डा, मई 20 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड स्थित राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर में गोड्डा जिला हैंडबॉल एसोसिएशन एवं गोड्डा हैंडबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में हैंडबॉल समर कैंप का शुभारंभ किया गया। 17 मई से शुरू हुआ यह कैंप 30 मई 2026 तक चलेगा। कैंप में क्षेत्र के कई लड़के एवं लड़कियां भाग लेकर हैंडबॉल की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैंप का आयोजन प्रतिदिन दो पाली में किया जा रहा है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को खेल की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- समर कैंप : विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कैम्प का आगाज हैंडबॉल जूनियर नेशनल मेडलिस्ट एवं एनआईएस कोच अभिषेक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.