पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु हॉकी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में किया गया। इस चयन प्रक्रिया के तहत जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उक्त चयन ट्रायल प्रतियोगिता में 24 बालक एवं 24 बालिका कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के चयन ट्रायल हेतु विभाग द्वारा अनंत कुमार, अमित कुमार एवं कुमार सौरभ को प्रशिक्षक के रूप में चयन हेतु अधिकृत किया गया था। प्रतियोगिता के समय जिला खेल कार्यालय पूर्णिया में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे। चयन ट्रायल प्रतियोगिता स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.