इटावा औरैया, मार्च 29 -- यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में डा. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन ही बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल और क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आर्यन की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से आर्यन और शिवम ने एक-एक गोल किया, जबकि विपक्षी टीम के रोहित ने एकमात्र गोल दागा। मैच में गोल कीपर आदित्य ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं क्रिकेट मुकाबले में अभिषेक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। अभिषेक ने 32 रन, उमेश सिसोदिया ने 21 रन और सुखवीर ने 15 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 65 रन पर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.