लखनऊ, अगस्त 8 -- 15 अगस्त से शुरू होगा पैरा एशियन के लिए पैरा जूडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप सामान्य खिलाड़ियों के साथ करेंगे अभ्यास लखनऊ, संवाददाता। पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की तैयारी अब लखनऊ में होगी। इंडियन ब्लाइंड पैरा जूडो संघ की ओर से पैरा जूडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 अगस्त से लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित पैरा जूडो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खास बात यह होगी कि इस बार पैरा खिलाड़ियों को सामान्य जूडो खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे उनकी तकनीक, फिटनेस और मुकाबले की तैयारी को और बेहतर बनाया जा सके।

कैंप की तैयारी कैंप में खिलाड़ियों को जूडो की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ ग्रिप, थ्रो, फुर्ती, संतुलन और टैक्टिकल मूवमेंट पर विशेष प...