नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी का न्योता दिया। सचिन ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसके अलावा वह परिवार समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मिले और शादी में आने का न्योता दिया। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.