इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर है। बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश में नाम रोशन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए हमें पूरा फोकस करना होगा और बुराइयों से बचना होगा। यह बातें सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने कहीं। खो-खो एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका टूर्नामेंट के ट्रायल का शुभारंभ करते हुए डॉ. मुकेश यादव ने कहा की पढ़ाई और खेल पर पूरा ध्यान दें। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में ट्रायल की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष व विद्यालय के निदेशक डॉ कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि प्रतिभा प्रदर्शन के लिए खेल एक अच्छा प्लेटफार्म है। एसोसिएशन की ओर से लालू यादव , ऋषभ कुमार ने मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर नरदेव आर्य ,अश्वनी कुमार , धर्मेंद्र...