लखनऊ, जून 29 -- मो. सैफ ने चटकाये छह विकेट लखनऊ, संवाददाता।क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने सीएएल पर्पल को 156 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर मे आठ विकेट खोकर 222 रन बनाए।सलामी बल्लेबाज प्रभाकर कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 98 गेंदो का सामना करते हुए 107 रनों बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएएल पर्पल की टीम 18.4 ओवर मे मात्र 66 रनों पर ढेर हो गई। द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब की ओर से मोहम्मद सैफ ए आजम ने बेहतरीन गेंदबाजी कर...