खेल परिसर को बंद करने पर एपी सिंह ने राजनाथ को लिखा पत्र
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- वायुसेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर रेसकोर्स एयर फोर्स स्टेशन के अंदर स्थित भारतीय वायुसेना के खेल परिसर को बंद किए जाने पर चिंता जताई थी। इस परिसर को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बंद किया था। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया। उन्होंने बताया कि एपी सिंह ने 26 अक्तूबर को रक्षा मंत्री को इस संबंध में विस्तार से पत्र लिखा था। इसके तीन दिन बाद उन्होंने रक्षा मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर इस मुद्दे पर फिर बात की। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित इस महत्वपूर्ण वायुसेना स्टेशन की जमीन वायुसेना के नियंत्रण में ही रखी जाए।केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से खेल परिसर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.