चम्पावत, अप्रैल 26 -- मृदुल पांडेय, टनकपुर। राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट ने स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से संचालित खेल कैंप एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होंने स्टेडियम में चल रही विभिन्न खेल गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उच्च स्तरीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टनकपुर क्षेत्र के कई खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.