खेल परिषद अध्यक्ष ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। सोमवार शाम उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल पहुंचे। उन्होंने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग की व्यवस्थाओं को देखा। वेटलिफ्टिंग में खेल सामग्री कम होना बताया गया। इसके बाद खेल मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने ट्रैक पर पानी का नियमित छिड़काव कराने, पुराना जर्जर पवेलियन ध्वस्त कराकर नया बनवाने समेत स्टेडियम का कायाकल्प कराने की मांग की। अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि स्टेडियम में कुछ खामियां पाई गई है। समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। यहां स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी, कोच सरफराज चौधरी, ऋचा शर्मा, नावेद, जसविंदर कौर जस्सी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.