पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत, संवाददाता। अब खेल विभाग के गांधी स्टेडियम में पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर रूप से प्रशिक्षण मिल सकेगा। क्रिकेट की सतही जानकारी मिल सकेगी। इससे आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल में प्रतिभाएं निकल सकेंगी। खेल निदेशालय से चयनित खेल प्रशिक्षक ने अपना योगदान दे दिया है। जनपद मुख्यालय से क्रिकेट खेल के लिए प्रशिक्षक की डिमांड भेजी गई, जिसे तुरंत मंजूर कर लिया गया। खेल निदेशालय ने पवन कुमार को खेल प्रशिक्षक के रूप में तैनात कर पीलीभीत भेज दिया है। शनिवार को खेल प्रशिक्षक ने जिला कीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपना योगदान दे दिया है। फिर शिक्षक की तैनाती के बाद क्रिकेट को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेल में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और खेल की बेहतर ट्रेनिंग ...