गुड़गांव, अप्रैल 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला खेल विभाग में प्रशिक्षकों की कमी के चलते खिलाड़ी निजी अकादमियों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। वहीं इस बार प्रशिक्षकों के अभाव में खेल नर्सरी भी अलॉट नहीं की गई है। खेल निदेशालय ने तीरंदाजी और बास्केटबॉल के प्रशिक्षकों के ट्रांसफर के बाद इस बार खेल नर्सरी जारी नहीं की। इनके खिलाड़ियों को मजबूरीवश अब निजी अकादमियों में जाना पड़ रहा है। राज्य सरकार की अनदेखी की वजह से प्रशिक्षकों के अभाव में राज्य खेल परिसर में निजी प्रशिक्षकों का कब्जा होता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष तीरंदाजी प्रशिक्षक दीपक अहलावत, कुश्ती और बास्केटबॉल कोच राजेंद्र सिंह का पलवल ट्रांसफर कर दिया था। इनके जाने से सबसे अधिक नुकसान खिलाड़ियों को हुआ है। इसके अलावा इन प्रशिक्षकों के स्थान पर अन्य किसी की नियुक्ति नहीं...