पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला खेल विभाग और ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एथलेटिक्स स्टेडियम बारालोटा में बालक-बालिकाओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर 600 मीटर और 1600 मीटर दौड़, कबड्डी , और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 600 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों का जन्मतिथि 29 अगस्त 2010 के बाद होना चाहिए। कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग की होगी। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: प्रमंडल स्तरीय खेलकूद महोत्सव का आयोजन 29 स...