खेल दिवस पर आजाद स्कूल के छात्रों ने दिखाया दम
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- नगर के आजाद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को भारतीय हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के खेल विभाग के शिक्षकों अनुज शर्मा, प्रभात मेहरोत्रा, अनस खान, अनिल और सपना ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके किया। छात्रों के लिए एथलेटिक्स और योगाभ्यास सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का जरिया नहीं हैं, बल्कि आज के डिजिटल युग में मानसिक संतुलन और अनुशासन बनाए रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.