बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया है। मुख्य अतिथि हुजूरपुर के ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत से छात्रों को रूबरू कराया। भारत सरकार की खेलो इंडिया की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर डॉ.एसपी सिंह ने की। उन्होंने हॉकी, वालीबाल, क्रिकेट, फुटबाल, शतरंज आदि खेलों के उन्नयन का जिम्मा अलग-अलग प्रांतों को देने का सुझाव दिया। वहीं छात्रों को अनुशासन व फिटनेश पर ध्यान देने का कहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.विनय सक्सेना, मोहम्मद उस्मान, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा : 21. खेल से शारिरिक और मानसिक का होता विकास यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित हु...