गुमला, मई 19 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के चंदाली खरका नदी के समीप खेल-तमाशा दिखाने वाले कथित दंपति द्वारा एक दंपति से करीब चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने मंगलवार को सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ढोढरी टोली निवासी संजय कुमार और उसकी पत्नी यशुमती कुमारी सोमवार सुबह पालकोट रोड स्थित शराब दुकान के समीप खेल-तमाशा दिखाने वाले लोगों दो के संपर्क में आए। आरोप है कि दोनों ने बातचीत में उलझाकर उनका मोबाइल नंबर ले लिया और शाम में चंदाली स्थित खरका नदी के पास बुलाया।वहां आरोपियों ने दंपति की सभी परेशानियां दूर करने और दोष निवारण का झांसा देकर महिला के सारे आभूषण उतरवा लिए। यह भी पढ़ें- दुबई से लौटीं वृद्धा से आठ लाख की ठगी इसके बाद आभूषण लेकर पुल के नीचे गए और कुछ देर इंतजार करने को...