लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आगामी 14 से 18 अप्रैल तक जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। केबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। सचिव राज मिश्र के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-11 से लेकर ओपन ऑल एज तक के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सिंगल्स और डबल्स मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। तकरीबन एक हजार से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। जो खिलाड़ी इच्छुक है वे फाउंडेशन के पदाधिकारियों या ईमेल आईडी से पर एंट्री भेज सकते हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.