वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। खेल निदेशालय की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल बालक वर्ग का छात्रावास संचालित होता है। यहां पर पूरे प्रदेश से चुने गए 89 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यहां पर उनको सभी तरह की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है। इसमें खाना और रहना भी है। फुटबॉल और हॉकी में 27-27 और एथलेटिक्स में 25 बालकों को इस सत्र में प्रवेश दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह के अनुसार अब तक 60 से अधिक खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं। जल्द ही सभी खिलाड़ी आ जाएंगे। इसके बाद उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...