लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ सुपरजायंट्स भी पहुंची, आज करेगी अभ्यास लखनऊ, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में 12 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स को रोमांचक मैच में हराने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम भी आज शहर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस ने शाम छह से आठ बजे तक चले अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग का कड़ा अभ्यास किया। इस सत्र में गुजरात का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली एक रन की करीबी जीत को छोड़ दें तो टीम को पंजाब और राजस्थान के हाथों हार झेलनी पड़ी है। जीत के उत्साह से भरी लखनऊ की टीम शनिवार दोपहर इकाना में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। लखनऊ की कोशिश अपनी जीत की लय को बरकर...