बदायूं, मई 30 -- नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप के आठवें दिन विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को क्रिकेट एवं स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। क्रिकेट प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों की जानकारी दी गई। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों को खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का माध्यम है। एमडी राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित हो रही हैं। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...