खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा, प्रतिभाओं को दें प्लेटफार्म : डीएम
महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से अधिकाधिक खेल संघों को जोड़ा जाए। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में सक्रिय सभी खेल संघों को समिति से जुड़ने के लिए सूचित करते हुए उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए जाएं तथा नियमानुसार उन्हें समिति का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक खेल संघों की सहभागिता से खिलाड़ियों का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप खेल सुविधाओं के विकास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.