नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- मारुति की बलेनो फेसलिफ्ट का दबदबा बना हुआ है। अपने लॉन्च के महज 2 महीने के अंदर ही इसकी करीब 50,000 यूनिट बिक चुकी हैं। सितंबर में ये देश का नंबर-1 कार बनी थी। वहीं, अक्टूबर में भी इसका शानदार परफॉर्मेंस जारी है। दरअसल, पिछले महीने बलेनो एक बार फिर देश के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 मॉडल बनकर सामने आई है। इसकी 20,919 यूनिट बिकीं। वही, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 की लिस्ट में इसका चौथा स्थान रहा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। न्यू बलेनो में नई स्टाइलिंग और कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं। इनमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इस अपडेट का मकसद प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस मॉडल की स्थिति को और मजबूत करना है, जहां इसका मुकाबला हुंडई ...