खेल खेल में मासूम भाई-बहन ने पी ली कीटनाशक
कन्नौज, अप्रैल 23 -- किशनी क्षेत्र के नगला दुली भदेही गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में रखी कीटनाशक दवा पीने से जुड़वा बच्चों की हालत गंभीर हो गई। दोनों बच्चों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत नगला दुली, भदेही निवासी किसान अंकित यादव के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी पूजा के साथ खेत में गेहूं काटने गए थे। उसके दो बच्चे प्रज्ञा (6) और सीता (5) स्कूल चले गए थे, जबकि तीन वर्षीय दो अन्य जुड़वां बच्चे कन्हैया और शालिनी घर पर अकेले थे। यह भी पढ़ें- एमपी में 4 महीने की बच्ची की कुपोषण से मौत, जुड़वां भाई की हालत नाजुक; सिस्टम पर उठे सवाल इसी दौरान घर पर मौजूद उनके जुड़वा बच्चों कन्हैया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.