खेल खेल में बालक पिया थिनर, अचेत
सोनभद्र, अप्रैल 1 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भीसुर गांव में मंगलवार की शाम एक बालक ने खेल खेल में घर में रखा थिनर पी लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया। दुद्धी कोतवाली के भीसुर गांव निवासी अशोक सिंह के सात वर्षीय पुत्र परम सिंह मंगलवार की देर शाम खेलते- खेलते जमीन पर रखे झोले से थिनर निकालकर न केवल खुद पिया, बल्कि पास खड़े छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया। प्रियांशु ने थोड़ा सा थिनर पीने के बाद तुरंत उगल दिया। वहीं थिनर पीने से परम की हालत बिगड़ने लगी। पिता के पूछने पर प्रियांशु ने बताया कि बड़े भाई ने उसे भी थिनर पिलाया और खुद भी पी लिया। परिजनों ने तुरंत निजी साधन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.