खेल-खेल में फेंका पत्थर, टूटा वंदे भारत का शीशा
हाजीपुर, जुलाई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल लाइन के घोसवर और सराय स्टेशन के बीच बीते 3 जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा पत्थर लगने से टूट गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ हाजीपुर ने त्वरित कार्रवाई कर महज 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया। आरपीएफ ने घटना में संलिप्त चार नाबालिक बालकों की पहचान कर अभिभावकों की उपस्थिति में पूछताछ करने पर बालकों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे ट्रैक के किनारे खेल-खेल में पत्थर फेंक रहे थे। इसी दौरान उनके द्वारा फेंका गया एक पत्थर तेज गति से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से टकरा गया, जिससे कोच का शीशा टूट गया। सभी नाबालिक की उम्र 7 वर्ष से 11 वर्ष के बीच बताई गई है। आरपीएफ ने बालकों और उनके अभिभावकों को रेलवे सुरक्षा, जनसुरक्षा और ऐसी लापरवाही के गंभीर परिण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.