धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता व्यस्त दिनचर्या और लगातार मानसिक दबाव के बीच डॉक्टरों के लिए खेल, फिटनेस और आपसी संवाद कितना जरूरी है, इसका जीवंत उदाहरण धनबाद में देखने को मिला। लाडो रानी संस्थान द्वारा रविवार को आयोजित जॉश 2026- खेल उत्सव के आयोजन में डॉक्टरों ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य डॉक्टरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना था। यह आयोजन रविवार को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया गया था। खेल उत्सव में डॉक्टरों ने बास्केटबॉल, हैंडबॉल, रस्साकशी जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही हिट द टारगेट, श्रेष्ठ श्रवण, ब्लाइंड गेम्स, फन चैलेंजेज एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। इन खेलों के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.