नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के कांति नगर स्थित शांति मोहल्ला में गले में चुन्नी का फंदा फंसने से 10 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान 10 साल के अरहान के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। अरहान अपने पिता शाहिद हुसैन और परिवार के साथ मकान संख्या-4393, गली संख्या-22, शांति मोहल्ला में रहता था। इसी इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर उनके अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे अरहान घर की चौथी मंजिल पर अकेला था। उसकी बहन अस्पताल में भर्ती थी, जिसकी देखभाल के लिए उसकी मां अस्पताल में थी। उसकी दादी एक शादी समारोह में गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.