हाथरस, नवम्बर 17 -- हाथरस। शहर के मोहल्ला अईयापुर में खेल-खेल में बच्चा भगोने में रखे खोलते पानी में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बच्चे को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला अईयापुर कला निवासी 05 साल का पीयूष पुत्र सोनू बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे की मां ने दलिया बनाने के पानी को खोलाया और एक भगोने में भर कर उसे ढक दिया। इसी दौरान बच्चे उस भगोने के ढक्कन पर बैठ-बैठ कर खेलने लगे। इसी बीच भगोने का ढक्कन हट गया और भगोने के गर्म पानी में पीयूष गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बच्चे को आनन-फानन में परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.