लखनऊ, अप्रैल 2 -- - बेंगलुरु में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह की देखरेख में आयोजित होंगे चयन ट्रायल - खेल निदेशक को तीन दिन तक कार्य मुक्त किये जाने को लेकर हॉकी इंडिया ने खेल सचिव को लिख पत्रलखनऊ, संवाददाता। आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबले और हॉकी विश्वकप के आयोजन को देखते हुए हॉकी इंडिया की देखरेख में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गठन को ट्रायल तीन और चार अप्रैल को आयोजित किये जायेंगे। साई सेंटर बेंगलुरू में आयोजित होने वाले चयन ट्रायल में खिलाड़ी टीम में जगह बनाने को दम दिखायेंगे। हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम के गठन को जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. आरपी सिंह को सौंपी है। इसके लिए उन्हें भारतीय हॉकी टीम की चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में ही हॉकी टीम के खिलाड़ियों क...