खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खेल विभाग द्वारा विभाग के पोर्टल पर ग्राम पंचायतों में खेल गतिविधिों के बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत स्तर पर खेल क्लब का पूर्व में ही गठन हो चुका है। इसके साथ ही लोग सदस्य भी बन चुके हैं। ऐसे में अब नए सदस्य के रूप में भी लोग जुड़ सकते हैं। विभाग द्वारा इसके लिए तिथि विस्ताारित करते हुए आगामी 15 अगस्त तक पोर्टल पर सदस्य बनने का तिथि निर्धारित किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहत्र्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में खेल क्लब के सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए लोग खेल विभाग के पोर्टल एचटीटीपी डॉट डबल स्लैस क्लब डॉट बिहार स्पोर्टस डॉट ओआरजी पर क्लिक कर सदस्य बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ग्राम व नगर पंचायत खेल क्लब के लिए सद...