मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गांवों के बच्चों और युवाओं को खेल के मैदान तक लाने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को सकरा और मुरौल में पंचायत खेल क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें क्लबों को सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि मैदान में सक्रिय करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि क्लब नियमित खेल गतिविधियां कराएं और बच्चों व युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। जिले के दूसरे प्रखंडों में भी आने वाले दिनों में ऐसी बैठकें होंगी। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बैठक में क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियां समझाई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को मजबूत करने को ले बैठक शारीरिक शिक्षक अंकुश कुमार, मो. शेताब खान और ओमप्रकाश ने क्लब चलाने से जुड़े जर...