खेल क्लबों के गठन के लिए आवेदन शुरू
बक्सर, जुलाई 1 -- युवा के लिए ---- बक्सर। खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से गांव व नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के गठन के लिए पंचायतवार अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों पर आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो गया है। प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का गठन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं की पहचान करने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला खेल कार्यालय ने सभी प्रखंडों, पंचायत प्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों व युवाओं से अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Banka News: पूर्णिया: सात जुलाई को जिले के 14 प्रखंडों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.