खेल को बढ़ावा देने को आईआईटी ने सीएसजेएमयू संग किया समझौता
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। खेल, खिलाड़ी और खेल तकनीक बेहतर करने के लिए आईआईटी कानपुर और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बीच बुधवार को समझौता हुआ है। यह समझौता दो वर्षों का है। इसके तहत दोनों संस्थानों के छात्र एक-दूसरे की खेल सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए कोच, प्रशिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञों का आदान-प्रदान हो सकेगा। आईआईटी कानपुर की ओर से छात्र कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रो. प्रतीक सेन और सीएसजेएमयू की ओर से छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रो. प्रतीक सेन ने कहा कि यह पहल दोनों संस्थानों के खेल कौशल और प्रतिभा को बेहतर करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.