खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं : सुनील
रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। विश्व ओलंपिक दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील सहाय ने खिलाड़ियों और प्रदेशवासियों को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि ओलंपिक दिवस केवल खेल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता, एकता व भाईचारे का संदेश देता है। ओलंपिक के मूल मूल्य उत्कृष्टता, सम्मान व मित्रता है। सहाय ने लोगों से हर दिन 30 मिनट दौड़ने, योग करने या साइकिल चलाने की अपील की। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु जैसी प्रतिभा हर बच्चे में छिपी है, जिसे मेहनत से निखारा जा सकता है। वहीं अभिभावकों से बच्चों को हार और संघर्ष से सीखने का अवसर देने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं : सुनील उन्होंने समाज से खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग और सम्मान देने की भी अपील की। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.