शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी के अधीन संचालित प्रदेश के विभिन्न खेल कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 6, 9 और 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल [https://khelsathi.in](https://khelsathi.in) या स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। आवेदन के दौरान यू-डायस पोर्टल से जारी पर्मानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य रहेगा। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 से होगी, जिसमें कक्षा 6 के लिए 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष आयु निर्धारित क...