खेल कैलेंडर और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्रीड़ा कार्यालय में हुई बैठक
भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के क्रीड़ा सचिव कार्यालय में खेल के सर्वांगीण उन्नयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें क्रीड़ा परिषद के सदस्य प्रो. पवन कुमार सिंह, प्रो. लक्ष्मी पांडे, प्रो. निशा झा और प्रो. दीपो महतो शामिल हुए। बैठक में खेल कैलेंडर 2025-26 की समीक्षा के साथ प्रस्तावित सत्र 2026-27 के कैलेंडर पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर के मानदेय को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय के नियमानुसार तय करने, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा सुरक्षा पर सहमति बनी। सौहार्द बढ़ाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, पत्रकारों और जिला प्रशासन के साथ दोस्ताना मैच कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। ये सभी प्रस्ताव कुलपति की आगामी बैठक में स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.