अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- खेल के विवाद में युवक को पीटा, जातिसूचक शब्द कहे गोंडा, संवाददाता। थाना गोंडा क्षेत्र के गांव जसवार में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेल के दौरान हुई कहासुनी में तीन युवकों ने मिलकर एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव जसवार निवासी सूरज कुमार पुत्र विजय पाल सिंह ने बताया9 दिसंबर शाम करीब 5 बजे सूरज गांव के कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।आरोप है कि गांव के ही दीपक, आकाश पुत्र आंशु और प्रवीण पुत्र रोतान सिंह ने सूरज पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सूरज के मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे पीटने के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां भी दीं। ...