उरई, अप्रैल 14 -- जालौन। संवाददाता मेरी पंचायत पोर्टल पर वर्ष 2022 से खेल के मैदान का निर्माण निर्माण कार्य जारी दिखा रहा है। लगभग साढ़े तीन साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा रहने से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर खेल के मैदान का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि उनके गांव में युवाओं को खेल के अभ्यास के लिए खेल के मैदान की आवश्यकता है। मेरी पंचायत पोर्टल पर खेल के मैदान का निर्माण कार्य दिख रहा था। पांचवें राज्य वित्त आयोग की ओर से बनाए जा रहे खेल के मैदान की लागत 2.50 लाख रुपये दिखाई जा रही है और अब तक 39,839 रुपये व्यय दिखाए जा रहे हैं। वर्ष 2022 के द...