नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- खेल के मैदानों और खेल सुविधाओं पर 'टाले जा सकने वाले हादसों' को रोकने के प्रयास में खेल मंत्रालय ने सभी प्रदेश सरकारों को परामर्श जारी करके उनसे खस्ताहाल और अस्थिर ढांचों के इस्तेमाल को सीमित करने और जरूरत पड़ने पर ठीक नहीं हो सकने वाले ढांचों को गिराने के लिए कहा है। हरियाणा के रोहतक में कुछ महीने पहले खंभा गिरने से राष्ट्रीय स्तर के एक 16 वर्ष के बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद यह परामर्श तैयार किया गया। सोमवार को एक 20 वर्ष के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई जब कॉलेज परिसर में बास्केटबॉल हूप उस पर गिर गया।'मैदानों और खेल सुविधाओं की सुरक्षा समीक्षा करें' परामर्श में कहा गया, ''राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे सरकार/यूएलबी /पंचायत/ पीएसयू /स्वायत्त निकायों/शैक्षणिक संस्थानों के अंतर्गत...