वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। विश्व रीसाइकिलिंग डे पर बुधवार को नगर निगम की ओर से स्वच्छता और जागरूकता का अभियान चलाया गया। मैदागिन, कोतवाली, कालभैरव, चौखंभा, दारानगर, नदेसर, लहरतारा क्षेत्र में स्कूलों, घरों में संपर्क कर बच्चों को रीसाइकिलिंग का महत्व समझाया गया। सुड़िया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 150 से अधिक विद्यार्थियों को आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) की संकल्पना समझाई गई। बच्चों ने कूड़े को अलग-अलग करने पर आधारित लूडो खेल से कचरा अलग करना सीखा। पुराने कपड़ों को फेंकने के बजाय उनके फिर से उपयोग की अपील की गई। विन्ध्यवासिनी नगर व मानिकनगर कॉलोनियों में विशेष संग्रह अभियान में 25 घरों से पुराने कपड़ों को एकत्र करके शिवपुर स्थित आरआरआर सेंटर भेजा गया। ये कपड़े जरूरतमंदों को दिये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.