पूर्णिया, मई 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हांसी वार्ड संख्या-05 से दो किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जलालगढ़ थाना में आवेदन देकर दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में हांसी वार्ड संख्या-05 निवासी अजित कुमार मंडल ने बताया कि उनका भतीजा सोनू कुमार उर्फ बिद्दू (14 वर्ष) पिता दीपक कुमार मंडल शनिवार 10 मई की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त मनखुश कुमार (14 वर्ष) पिता टुनटुन मंडल के साथ खेलने के लिए मैदान गया था। देर रात तक दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। आवेदन के अनुसार सोनू कुमार गोरे रंग का है और घटना के समय चेक टी-शर्ट एवं नीली जींस पहने हुए था। वहीं मनखुश क...