लखनऊ, जून 5 -- खेल के दौरान भाइयों से हुए विवाद के बाद कक्षा छह की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे। छोटे बेटे अंश ने छात्रा को फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ा। शोर सुनकर बड़ी बहन दौड़ी। उसने चाकू से फंदे को काटा, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। बीकेटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवपुरी निवासी मुकेश वर्मा किसान है। परिवार में पत्नी काजल, दो बेटी मानवी, पायल (13) और दो बेटे लवकुश, अंश हैं। पिता ने बताया कि गुरुवार शाम को वह पत्नी के साथ खेत में तरोई तोड़ने गए थे। घर पर चारों बच्चे थे। तीन बच्चे घर में खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त तो पायल दोनों भाइयों के साथ खेलती रही। कुछ देर बाद वह कमरे में गई औ...