गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुगू घासीटोली में बच्चों के खेल के दौरान बुधवार शाम हादसा हो गया, जिसमें 13 वर्षीय बिराज उरांव गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों ने टाइगर बम तोड़कर उसका बारूद निकाल लिया और उसमें माचिस लगा दी। अचानक बारूद में तेज आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में पास खड़ा बिराज आ गया। हादसे में उसका हाथ, पैर और चेहरा झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर में आग,मची अफरा-तफरीगुमला। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के नीचे अचानक आग लगने से बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे आग की लपटें और धुआं उठता देख मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। अस्पताल कर्मियों ने तत...