जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, जमशेदपुर को बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान रविवार को पटना के कुम्हरार स्थित राजमहल रिसोर्ट में आयोजित बिहार स्पोर्ट्स अवार्ड्स-2026 समारोह में संस्था की ओर से चेयरपर्सन जगन्नाथ बेहरा, प्रेसिडेंट धीरज कुमार शर्मा और सेक्रेट्री राजकुमार सिंह ने ग्रहण किया।मालूम हो कि संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिसके लिए दिया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा मुख्य अतिथि शिक्षाविद् खान सर थे।सामान्य वर्ग के खिलाड़ी भी हुए सम्मानित : समारोह में बिहार के उत्कृष्ट दिव्यांग एवं सामान्य वर्ग के खिलाड...