खेल के अहमियत को समझें बच्चे व अभिभावक : सुधा
रामगढ़, मई 17 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि सीसीएल रजरप्पा ग्राउंड में आयोजित रामगढ़ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राधाकृष्णा इंटरनेशनल स्कुल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। रामगढ़ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्कुल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉयज व गर्ल्स के अंडर -16 में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इधर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी ने विजेता बच्चों को ट्रॉफी दी। मौके पर श्रीमती चौधरी ने कहा की खेल से आगे बढ़ा जा सकता है। इससे अपना व अपने परिवार समेत देश का नाम रोशन कर सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.