मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, खेसं। 106 स्कूलों के 3700 खिलाड़ियों के बीच खेल महोत्सव सीजन-3 गुरुवार को एलएस कॉलेज खेल मैदान में मार्चपास्ट के साथ शुरू हो गया। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा व बीआरएबीयू के कुलपति डॉ. दिनेश चन्द्र राय ने संयुक्त रूप से चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। खिलाड़ी चिराग कुमार ने खेल की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कुलपति सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार खेलकूद को आगे बढ़ाने में जुटी है। राजगीर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होने से खिलाड़ियों में नौकरी की संभावनाएं बढ़ी हैं। संचालन पूर्व नेशनल एथलीट डॉ. संजय सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। स्वागत जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रमोद राम ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.