धनबाद, अगस्त 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा सात की छात्रा अलिजा ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं कक्षा नौ की तनिष्का प्रसाद और कक्षा 11 की कृषा पांडेय ने धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में आयोजित अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में धनबाद के 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। दोनों छात्राओं ने सहोदया अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी दूसरा स्थान हासिल किया।छात्रों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अलिजा, तनिष्का व कृषा को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, आत्मविश्वास, ...